भारत इस बार भी जीतेगा क्रिकेट विश्व कप : मंदिरा

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री व टेलीविजन एंकर मंदिरा बेदी आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इस साल भी खिताब भारत ही जीतेगा।

मंदिरा ने धारावाहिक ‘शांति’ (1994) में मुख्य भूमिका निभाकर ख्याति पाई। वह वर्ष 2003 व 2007 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप आयोजन की प्रस्तोता रह चुकी हैं।

मंदिरा ने यहां मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा, “प्रत्येक भारतीय क्रिकेट प्रेमी की तरह मेरा भी मानना है कि इस साल विश्व कप भारत जीतने वाला है। हम विजेता हैं। हम हालिया क्रिकेट मैच श्रृंखला में कैसा खेले, इससे फर्क नहीं पड़ता। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की तरह हम भी जीत के प्रमुख दावेदार हो सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “यह एक जबर्दस्त विश्व कप होगा। यह एक यादगार विश्व कप होगा, जैसा कि हर विश्व कप हमेशा होता है।”

भारत ने 1983 व 2011 में क्रिकेट विश्व कप जीता। विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493