भारत, एडीबी ने 25 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक(एडीबी) ने मंगलवार को असम, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सड़कों के निर्माण के लिए 25 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

वित्त मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, “इस ऋण का उपयोग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना के अंतर्गत पांच राज्यों में ‘सभी मौसम के लिए उपयुक्त सड़क’ बनाने के लिए किया जाएगा।”‘

मंत्रालय ने कहा, “यह राशि दूसरे ग्रामीण संपर्क निवेश कार्यक्रम के लिए स्वीकृत 50 करोड़ डॉलर के ऋण की पहली किश्त के तहत दी गई है। यह राशि दिसंबर 2017 में एडीबी बोर्ड की ओर से स्वीकृत की गई थी।”

मंत्रालय के अनुसार, “परियोजना वाले राज्यों में अत्यधिक बारिश और आंधी की स्थिति में, सड़क का निर्माण जलवायु जोखिमों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बेहतर जल निकासी, ढाल संरक्षण और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में बेहतर जल निकासी का ध्यान रखा जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493