भारत और पाकिस्तान से शांति बनाए रखने का चीन का आग्रह

बीजिंग, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन ने बुधवार को भारत और पाकिस्तान से नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने का आग्रह किया। नियंत्रण रेखा पर इस सप्ताह भारतीय सेना के कमांडों द्वारा तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने समेत भारी गोलीबारी हुई है।

भारत-पाकिस्तान विवाद पर चीन ने तटस्थ रवैया अपनाया हुआ है। चीन ने दोनों देशों से क्षेत्र में स्थिरता और शांति पर प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया है।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयींग ने कहा, “हमने इस संदर्भ में रिपोर्ट को देखा है। भारत और पाकिस्तान के दोस्त व पोड़सी होने के नाते हम आशा करते हैं कि प्रासंगिक मुद्दों को बातचीत, परामर्श और दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता पर प्रतिबद्ध बने रहने के जरिए सुलझाने का प्रयास जारी रखना चाहिए।”

वह भारतीय सेना के कमांडो द्वारा नियंत्रण रेखा से करीब 300 मीटर की दूरी पर जाकर तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने के बारे में पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रही थीं।

यह अभियान ‘जैसे को तैसा’ रणनीति के तहत किया गया था। ज्ञात हो कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा अचानक हमले में मेजर समेत भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493