भारत और सेशेल्स महत्वपूर्ण साझेदार : मोदी

विक्टोरिया, 11 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सेशेल्स को भारत का ‘महत्वपूर्ण’ साझेदार करार देते हुए कहा कि दोनों देशों का संबंध ‘अद्भुत और विशिष्ट’ है।

विक्टोरिया, 11 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सेशेल्स को भारत का ‘महत्वपूर्ण’ साझेदार करार देते हुए कहा कि दोनों देशों का संबंध ‘अद्भुत और विशिष्ट’ है।

तीन देशों के दौरे पर सबसे पहले मंगलवार रात विक्टोरिया पहुंचे मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध बेहद अच्छे हैं।

उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा, “यह आपसी भरोसे और विश्वास पर आधारित है। इसमें आदर और समानता का उल्लेखनीय भाव है और प्रचुर सद्भावना व गर्मजोशी है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “ये लोकतंत्र और समग्रता के साझा मूल्यों से बल प्राप्त करते हैं। ये हमारी जनता की तरक्की और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति जैसे समान उद्देश्य से पोषित हैं।”

उन्होंने कहा, “सेशेल्स ने प्रभावशाली प्रगति की है। इसने दिखाया है कि उपलब्धियां हासिल करने के लिए आकार कोई बाधा नहीं होती।”

मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जेम्स मिशेल के साथ उनकी बातचीत ने इन रिश्तों को ताकत और महत्व के प्रति उनके विश्वास को मजबूत किया है।

दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि भारत सेशेल्स के मानव संसाधन और क्षमता निर्माण के विकास में साझेदारी करने पर खुशी महसूस कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “दरअसल, सेशेल्स इस क्षेत्र में भारतीय सहायता को सबसे ज्यादा प्राप्त करने वालों में से है। हम भविष्य में इसे और भी ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “जलमाप चित्रण संबंधी हमारा आज का समझौता हमारे सामुद्रिक सहयोग में एक नया आयाम जोड़ेगा। भारत पर विश्वास के लिए मैं सेशेल्स का आभारी हूं। हमें इस बात की भी आशा है कि सेशेल्स जल्द ही भारत, मालदीव और श्रीलंका के बीच सामुद्रिक सुरक्षा सहयोग में पूर्ण भागीदार बनेगा।”

मोदी ने सामुद्रिक संसाधन में सेशेल्स की विशेषज्ञता की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, “सेशेल्स ब्लू इकॉनॉमी की अवधारणा को बढ़ावा देने वालों में अग्रणी है। हमें यह भी यकीन है कि यह महासागरीय अर्थव्यवस्था हमारी भावी चुनौतियों से निपटने में आवश्यक है।”

मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति माइकल और उनके बीच ब्लू इकॉनॉमी में सहयोग बढ़ाने की दिशा में संयुक्त कार्य समूह गठित करने पर सहमति बनी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि सेशेल्स ने लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए भारत की तरफ सीधी विमान सेवा शुरू की है।

मोदी मंगलवार को नई दिल्ली से तीन देशों -सेशेल्स, मॉरीशस और श्रीलंका की यात्रा पर रवाना हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493