भारत का विदेशी पूंजी भंडार बढ़कर हुआ 367 अरब डॉलर

चेन्नई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत का विदेशी पूंजी भंडार 2 सितंबर को बढ़कर 367.76 अरब डॉलर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

चेन्नई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत का विदेशी पूंजी भंडार 2 सितंबर को बढ़कर 367.76 अरब डॉलर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर को विदेशी पूंजी भंडार 367.76 अरब डॉलर था, जबकि 26 अगस्त को यह 366.77 अरब डॉलर था।

वहीं, 2 सितंबर को विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 342.23 अरब डॉलर, सोना 21.62 अरब डॉलर, विशेष आहरण अधिकार 1.48 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का मुद्रा भंडार 2.39 अरब डॉलर था।

इसकी तुलना में 26 अगस्त को विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 341.28 अरब डॉलर, सोना 21.58 अरब डॉलर, विशेष आहरण अधिकार 1.49 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का मुद्रा भंडार 2.41 अरब डॉलर था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493