भारत की भावना प्रदर्शित करने का प्रयास है ‘ये है इंडिया’

मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड गायक शान ने कहा कि फिल्म ‘ये है इंडिया’ हमारे देश की भावना को प्रदर्शित करने का एक अच्छा प्रयास है। शान ने फिल्म का शीर्षक गीत गाया है।

शान ने आईएएनएस से कहा, “राजा हसन एक बेहतरीन गायक हैं। उन्होंने कई क्षेत्रीय फिल्मों के लिए संगीत दिया है, अब वह फिल्म ‘ये है इंडिया’ से बॉलीवुड में पदार्पण कर रहे हैं। फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बहुत ही गर्व महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह हमारे देश की भावना और छवि को प्रदर्शित करने का बहुत ही अच्छा प्रयास है।”

उन्होंने कहा, “भारत कई क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है और दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।”

शान ने हसन की संगीत रचनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म का शीर्षक गीत बहुत ही मधुर है और इसके बोल में व्यापक अपील है।

फिल्म ये है इंडिया का निर्देशन जी.के. योगेश ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493