भारत की यू-16 फुटबाल टीम ने जर्मन क्लब के साथ खेला ड्रॉ

डुइसबर्ग (जर्मनी), 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय अंडर-16 फुटबाल टीम और जर्मनी के फुटबाल क्लब फोर्ट्यूना डुस्सेलडोर्फ के बीच खेला गया मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को अपने एक बयान में कहा कि भारत के लिए अमन छेत्री ने पहले हाफ में पहला गोल किया। दूसरे हाफ में बोरिस सिंह और संजीव चिप्पड ने एक-एक गोल किया।

छेत्री ने पहले हाफ के खत्म होने से कुछ मिनट पहले ही गोल किया।

भारत ने पहले हाफ में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे हाफ में मेजबान टीम ने वापसी की और हाफ के पांच मिनट बाद ही बराबरी कर ली और इसके कुछ ही देर बाद एक और गोल कर 2-1 से बढ़त ले ली।

बोरिस ने 60वें मिनट में एक बार फिर मैच का स्कोर बराबरी पर ला दिया। 74वें मिनट में संजीव ने शानदार फ्री किक से भारत को 3-2 से आगे कर दिया।

मैच के अंतिम मिनट में मेजबान टीम ने एक और गोल कर मैच ड्रॉ करा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493