भारत की विकास दर 2017-18 में 7.2 फीसदी रहने का अनुमान : विश्व बैंक

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। विश्व बैंक ने नोटबंदी और दीर्घकालीन निवेश वसूली के प्रभाव के मद्देनजर, 2017-18 में भारत की विकास दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

अपने द्विवार्षिक आर्थिक इंडिया डेवलपमेंट अपडेट में विश्व बैंक ने सोमवार को कहा कि विकास दर बढ़कर 7.2 फीसदी हो जाएगी, जबकि 2016-17 में यह 6.8 फीसदी थी।

यहां जारी एक रिपोर्ट में विश्व बैंक ने कहा, “वित्तवर्ष 18 में आर्थिक गतिविधियों के बढ़ने की संभावना है। साल 2016-17 के 6.8 फीसदी फीसदी की तुलना में विकास दर के 7.2 फीसदी होने का अनुमान है।”

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की विकास दर साल 2019-20 में धीरे-धीरे 7.7 फीसदी तक बढ़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493