भारत की विकास दर 7.8 फीसदी रहेगी : एडीबी

मनीला, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारत की विकास दर 2015-16 में एशिया में सर्वाधिक 7.8 फीसदी और 2016-17 में 8.2 फीसदी रहेगी। यह बात मंगलवार को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कही।

बैंक की एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ) रपट के मुताबिक, इस दौरान चीन की विकास दर मौजूदा 7.4 फीसदी से घटकर 2015-16 में 7.2 फीसदी और 2016-17 में सात फीसदी रहेगी।

एडीबी के मुख्य अर्थशास्त्री शांग जिन वी ने कहा, “अगले कुछ सालों तक भारत की विकास दर चीन से अधिक रहने की उम्मीद है। सरकार का निवेशोन्मुख रवैया, वित्तीय और चालू खाता घाटा की स्थिति में सुधार और संरचनागत बाधा दूर करने की दिशा में उठाए गए कुछ कदमों से कारोबारी माहौल सुधरने में मदद मिली है और एक बार फिर से भारत घरेलू और विदेशी निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन गया है।”

‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए शांग ने कहा, “भारत सरकार का कार्यक्रम (चीन की तुलना में) अधिक आक्रामक है।”

उन्होंने कहा, “भारत पहले की तुलना में अधिक मजबूत स्थिति में है। वित्तीय अस्थिरता से निपटने के लिए सरकार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ाने की कोशिश कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493