भारत के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित

कोलंबो, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली अंतर्राष्ट्रीय टी-20 श्रृंखला के लिए श्रीलंका ने गुरुवार को अपनी टीम घोषित कर दी।

श्रीलंकाई टीम में हालांकि कप्तान लसिथ मलिंगा, हरफनमौला एंजेलो मैथ्यूज और स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ जैसे धुरंधर चोटिल होने के कारण बाहर हैं।

तेज गेंदबाज दिल्हारा फर्नाडो और लेग स्पिन गेंदबाज सीकूगे प्रसन्ना वापसी करने में जरूर सफल रहे हैं।

वेबसाइट ‘क्रिकइंफो डॉट कॉम’ के अनुसार, मैथ्यूज पेड़ू में खिंचाव से परेशान चल रहे हैं, जिसके कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बीते टी-20 श्रृंखला में भी गेंदबाजी नहीं कर सके थे। हालांकि चयनकर्ताओं को विश्वास है कि वह एशिया कप तक ठीक हो जाएंगे।

घुटने में चोट के चलते न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रहे मलिंगा भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं। मलिंगा की अनुपस्थिति में दिनेश चांडीमल टीम की कमान संभालेंगे।

डोपिंग का संदिग्ध पाए जाने के बाद निलंबित चल रहे बल्लेबाज कुशल परेरा को भी टीम में नहीं रखा गया है।

श्रीलंका टीम : दिनेश चांडीमल (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, सीकूगे प्रसन्ना, मिलिंडा सिरिवर्देना, धनुष्का गुनातिलाका, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, आसेला गुनारत्ने, चमारा कापुगेदरा, दुष्मांता चमीरा, दिल्हारा फर्नाडो, कासून रजिता, बिनूरा फर्नाडो, सचित्रा सेनानायके, जेफ्री वांडरसे,

भारत के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के बाद एशिया कप और आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए टीमों का चयन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493