भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित

नई दिल्ली-न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ 4 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रवींद्र और टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, ये खिलाड़ी सभी 5 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। कुछ खिलाड़ी तीसरे वनडे के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम से अलग होंगे।

मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, विल यंग और ब्लेयर टिकनर ही सभी पांच वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। आखिरी दो वनडे के लिए टीम में सात खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

कंधे की चोट की वजह से भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके रचिन रवींद्र शुरुआती 3 वनडे के लिए टीम में हैं। फिन एलन और टिम सीफर्ट आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल होंगे। एलन और फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी वनडे 2023 में खेला था। सीफर्ट ने कीवी टीम के लिए आखिरी 50-ओवर का मैच 18 महीने पहले पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। टीम के कप्तान सेंटनर हैं।

जैक फाउल्क्स, विल ओ’रूर्के, और बेन सियर्स को इंजरी की वजह से नहीं चुना गया है। दोनों टीमें अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में वनडे सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अहम है।

न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर का कहना है कि भारत के खिलाफ आने वाले मैच अहम हैं। मैनेजमेंट की नजरें दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेले जाने वाले 2027 वर्ल्ड कप पर हैं।

उन्होंने कहा, “सबसे पहले, यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी सीरीज है, जिसमें हम एक मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ भरे स्टेडियम में अपने फैंस के सामने खेल रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप सिर्फ एक साल दूर है, इसलिए हमारे लिए यह भी जरूरी है कि हम इन मैचों को उस इवेंट के लिए एक कीमती तैयारी के तौर पर देखें। आखिरी 2 वनडे के लिए सात खिलाड़ियों को लाने से हमें अपनी गहराई को परखने और यह देखने का मौका मिलेगा कि वे खिलाड़ी एक वर्ल्ड-क्लास टीम के खिलाफ कैसा परफॉर्म करते हैं। चैंपियनशिप पॉइंट्स के हिसाब से हर टेस्ट मैच हमारे लिए जरूरी है, इसलिए हम 19 नवंबर को बेसिन रिजर्व में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले तैयारी के लिए उस टीम के कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करेंगे।”

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493