भारत के डेकाथलीट जगतार डोप टेस्ट में नाकाम

भुवनेश्वर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के डेकाथलीट जगतार सिंह डोप टेस्ट में नाकाम हो गए हैं। जगतार को यहां जारी एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना था।

पिछले महीने पटियाला में हुए फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने उनके मूत्र का सैम्पल लिया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए गए हैं और इसी कारण उन पर अस्थाई तौर पर निलम्बित कर दिया गया है।

यह फैसला उनके ‘ए’ सैम्पल में नाकाम होने के बाद किया गया है। अब उनके ‘बी’ सैम्पल की जांच होगी और अगर यह भी पॉजिटिव पाई जाती है तो राजस्थान के इस खिलाड़ी पर अधिकतम चार साल का प्रतिबंध लग सकता है।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के सचिव सी.के. वाल्सन से जब आईएएनएस ने इस बारे में अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश की तो उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया।

अब जगतार यहां जारी एशियन एथलेटिक्स चैम्ेिपयनशिप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

जगतार के नूमने में मेलडोनियम की मात्रा पाई गई है, जो शरीर में रक्त संचार को बढ़ा देता है।

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने पिछले साल इस पदार्थ को अपने प्रतिबंधित पर्दाथों की सूची में शामिल किया है।

इसी पदार्थ की मौजूदगी के कारण रूस की महिला टेनिस स्टार मारिया शारापोवा पर 15 महीने का प्रतिबंध लगा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493