भारत के लोग बहुत भावुक हैं : नीलेश मिश्रा

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। लेखक, निर्देशक, पटकथा लेखक, गीतकार और फोटोग्राफर नीलेश मिश्रा का कहना है कि उन्हें इस बात का अहसास हुआ है कि भारत के लोग बहुत भावुक हैं, जिसे वे छिपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ कहानियां उन्हें पूरी तरह झकझोर देती हैं और उन्हें इस ढकोसले से बाहर निकालने में सफल होती हैं।

नीलेश डिजिटल प्लेटफार्म ‘सावन’ पर अपने शो ‘किस्सों का कोना’ और ‘टाइम मशीन विद नीलेश मिश्रा’ में कहानियां सुनाते रहे हैं।

मिश्रा का कहना है कि उनकी कहानी पर सबसे अधिक स्वार्थी लोग ध्यान देते हैं।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, “हम अच्छे विषय पर कहानी बनाने के लिए बाध्य हैं। इसके अलावा हमने कुछ नहीं किया, किसी गिमिक की कोशिश नहीं की। इसलिए ऐसा करने के दौरान हमने पाया कि अधिकांश कुटिल लोग हमारे कार्यक्रम की ओर आकर्षित हुए। ये ऐसे लोग हैं, जो भावुक नहीं हैं। जब हमने दूसरा सत्र शुरू किया तो बहुत से लोगों ने लिखा कि उनकी कहानियां उन्हें किस तरह भावुक करती हैं और उनमें से एक ने धन्यवाद देते हुए कहा, ‘मैं अपनी कार में फिर से रो सकता हूं’ इसलिए मैंने महसूस किया कि भारत के लोग रोने वाले हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493