कोलंबो, 28 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि सरकार भारत के साथ आर्थिक और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में तेजी लाएगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से पिछले हफ्ते निकलने के संबंध में लिया गया है।
व्यवसायियों ने सरकार को सुझाव दिया है कि समझौते में तेजी से देश की अर्थव्यवस्था में स्थिरता और निरंतरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
श्रीलंका से होने वाले निर्यात का करीब 40 फीसदी हिस्सा ब्रिटेन के माध्यम से यूरोप को होता था, जिस पर अब संकट के बादल छा गए हैं।
इस रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका के अधिकारियों का एक समूह नई दिल्ली आकर भारत के साथ समझौतों के लिए बातचीत करेगा और प्रक्रिया में तेजी लाते हुए हस्ताक्षर करेगा।
dharmpath.com dharmpath