इस्लामाबाद, 18 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने गुरुवार को दक्षिण एशियाई क्षेत्र में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सामान्य संबंध जरूरी हैं।
पाकिस्तान और भारत के नेताओं के बीच वाकयुद्ध से उपजे तनाव के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, “दोनों देशों के बीच शांति और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान हर सकारात्मक कदम का स्वागत करेगा।”
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने इस्लामाबाद में साप्ताहिक प्रेस बैठक के दौरान कहा, “पाकिस्तान भारत सहित सभी क्षेत्रीय देशों के साथ अच्छे पड़ोसी संबंधों के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
हालांकि, उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच गंभीर मुद्दे हैं, जिन्हें बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath