न्यूयार्क, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) शशिकांत शर्मा ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र निकायों के 11 ऑडिट रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए, जिसमें यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन फंड) और यूएनडीपी (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) की रिपोर्ट शामिल है।
वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “शशिकांत शर्मा ने तंजानिया के महालेखापरीक्षक मुस्सा जूमा अस्सद और ब्रिटेन के ऑडिटर जनरल एमयास मोर्स के साथ गुरुवार को 11 संयुक्त राष्ट्र ऑडिट रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कर उसे मंजूरी दी, जिसे संयुक्त राष्ट्र के ऑडिटरों के बोर्ड ने मंजूरी दी थी।”
ये रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र की आम सभा और अन्य प्रशासकीय निकायों में प्रस्तुत किए जाएंगे जैसे यूनिसेफ, यूएनडीपी, यूएनएचसीआर (यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजीज), यूएन-वूमेन, यूएनओपीएस (यूनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर प्रोजेक्ट सर्विसेज और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में।
शर्मा यहां संयुक्त राष्ट्र के बोर्ड ऑफ ऑडिटर्स के 70वें नियमित सत्र में भाग लेने आए हैं, जिसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath