भारत को मिले इसके ‘असली’ चैंपियन

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। कोलकाता की सुपा परवीन और पुणे के नीरज राव ‘इंडियाज असली चैंपियन ..है दम!’ के पहले संस्करण के विजेता बनकर उभरे हैं।

प्रतियोगियों की मानसिक और शारीरिक सहन-शक्ति को परखने वाले शो का भव्य समापन हुआ, जो एंड टीवी पर रविवार को प्रसारित हुआ।

चैनल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, परवीन और राव शो के फाइनल टास्क तैराकी, साइक्लिंग और रनिंग में बेहतर साबित हुए।

विजेताओं को ट्राफी के साथ 12.5 लाख नकद और महिंद्रा टीयूवी 300 स्पोर्ट एसयूवी दिए गए।

उन्हें डेनवर की ओर से भी 50,000 नकद दिया गया।

फाइनल में पहुंचे सभी छह प्रतियोगियों परवीन, स्वाति चौहान, स्वाति गोस्वामी, राव, संजय नेगी और अभिषेक अतल्ये को जियोनी मोबाइल फोन दिए गए।

शो के मेजबान व अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिनाले में 1990 के दशक में अपने ऊपर फिल्माये गानों ‘झांझरियां ‘, और ‘हाय हुक्कु हाय हुक्कु हाय हाय’ जैसे गीतों पर डांस भी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493