भारत, चीन दुनिया के लिए अच्छा कर सकते हैं : मोदी

शंघाई, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और चीन दुनिया की एक तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं और साथ मिलकर दुनिया के लिए अच्छा कर सकते हैं।

‘मोदी-मोदी’ के नारों के बीच पांच हजार भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उनकी एक साल पहले आम चुनाव में हुई शानदार जीत की वर्षगांठ पर प्रवासी भारतीयों को संबोधित करना उनका सौभाग्य है।

मोदी ने एक्सपो एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में हिंदी में कहा, “भारत तथा चीन दुनिया की पूरी आबादी के एक तिहाई हैं। क्या आपने कभी इस ताकत का अहसास किया है? समय बदल चुका है और यही कारण है कि चीन तथा भारत न केवल अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं, बल्कि बाकी दुनिया की भी मदद कर सकते हैं।”

मोदी ने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत करने का वादा किया और वादे पूरे करने का प्रयास किया। साथ ही कोई छुट्टी नहीं ली और दिन रात काम किया।

मोदी ने परंपराओं को तोड़कर अपने गृहनगर शियान में उनका स्वागत करने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को धन्यवाद दिया।

मोदी ने कहा, “चीन में ऐसा पहली बार हुआ है कि राष्ट्रपति बीजिंग से किसी दूसरे शहर में किसी दूसरे देश के नेता के स्वागत के लिए आए। मैं शियान में स्वागत के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद देता हूं।”

मोदी ने कहा कि यह स्वागत उनका नहीं, बल्कि भारत की 1.25 करोड़ जनता और सदियों पुराने भारत-चीन संबंधों का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493