भारत-जापान टेस्ट सीरीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त जोश

भुवनेश्वर, 3 मई (आईएएनएस)। भारत और जापान की राष्ट्रीय हॉकी टीमों के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर भुवनेश्वर और ओडिशा के हॉकी प्रेमियों में खासा उत्साह है।

कलिंगा स्टेडियम में रविवार को दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया। इस मैच को देखने के लिए लगभग 2500 दर्शकों ने स्टेडियम का रुख किया। इस स्टेडियम की क्षमता 5000 है।

वैसे कलिंगा लांसर्स के इस घरेलू मैदान पर जारी भारत-जापान सीरीज के लिए हॉकी ओडिशा ने टिकट मुफ्त रखे हैं।

भुवनेश्वर अपने लोगों के हॉकी प्रेम के कारण देश में इस खेल का प्रमुख आयोजन स्थल बनता जा रहा है। अब तक भुवनेश्वर में हॉकी इंडिया लीग ही होते रहे थे लेकिन बीते साल यहां प्रतिष्ठित चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन कराया गया।

भुवनेश्वर में हॉकी को लेकर हमेशा से उत्साह रहा है और इस कारण दर्शकों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता था लेकिन शादी-विवाह का मौसम होने के कारण लोग चाहकर भी मैच देखने नहीं पहुंच पा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493