भारत-जिम्बाब्वे श्रृंखला लाइव स्ट्रीमिंग पेश करेगा नेक्सजीटीवी

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच शुक्रवार से शुरू हो रही श्रृंखला का इंटरनेट पर नेक्सजीटीवी लाइव स्ट्रीमिंग पेश करेगा।

मोबाइल एप कंपनी नेक्सजीटीवी ने भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले तीन अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय और दो अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों के इंटरनेट पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुख्य प्रसारणकर्ता टेन स्पोर्ट्स से साझेदारी की है।

डिजिवाइव के निदेशक जी. डी. सिंह ने गुरुवार को कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि अपने दर्शकों के लिए नेक्सजीटीवी पर भारत-जिम्बाब्वे श्रृंखला के निशुल्क लाइव स्ट्रीमिंग के हमारे फैसले का दर्शक स्वागत करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493