सैंटियागो, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस टीम अपना अगला डेविस कप मुकाबला जुलाई 2016 में खेलेगी। भारत को एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 के पहले दौर में बाई मिला है।
भारत को ग्रुप-1 में शीर्ष वरीयता मिली है। अब भारत को दूसरे दौर में 15 से 17 जुलाई तक न्यूजीलैंड या फिर दक्षिण कोरिया से भिड़ना होगा।
कीवी टीम चार से 6 मार्च तक दक्षिण कोरिया दौरे पर होगी। इस मैच के विजेता से ही भारत का सामना होगा। भारत ने अंतिम बार दोनों टीमों को हराया है।
भारत को वल्र्ड ग्रुप प्लेऑफ में चेक गणराज्य के हाथों हार मिली थी। चेक टीम ने भारत को उसी के घर में 1-3 से हराया था।
dharmpath.com dharmpath