भारत दौरे में पिचों की परिस्थिति को समझना जरूरी : विलियमसन

मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। वनडे सीरीज के लिए भारत पहुंची न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि सीरीज में जीत के लिए टीम को हर चुनौती और परिस्थिति में ढलने के लिए तैयार रहना होगा।

पिछले साल खेली गई सीरीज में न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में विलियमसन ने कहा, “इस देश की हर स्टेडियम की पिच अलग-अलग तरह से काम करती है। इसका साफ मतलब यह है कि अगर आप भारत में किसी सीरीज के लिए आ रहे हैं, तो आपको हर चुनौती और हर परिस्थिति को अपनाने के लिए तैयार रहना होगा। आपको जिस स्टेडियम में खेलने का अवसर मिलेगा, उसकी पिच किस तरह से काम करेगी इसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते।”

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 22 से 29 अक्टूबर तक खेली जाएगी और इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम भारत में दो अभ्यास मैच भी खेलेगी और विलियमसन का कहना है कि इन दो अभ्यास मैचों के जरिए उनकी टीम न केवल स्टेडियम की पिचों को समझने का मौका मिलेगा, बल्कि वह वातावरण से भी परिचित हो पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493