भारत नहीं आएंगे पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (लीड-1)

इस्लामाबाद, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश न्यामूर्ति अनवर जहीर जमाली ने शुक्रवार को कहा कि वह नई दिल्ली में अगले माह होने वाले एक सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच तनाव के मौजूदा स्तर को देखते हुए उनका भारत दौरा नहीं हो सकता।

‘न्यूज इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सर्वोच्च न्यायालय को भेजे गए एक पत्र में अनवर ने लिखा है कि वर्तमान परिस्थितियों में वह इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे।

पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश को 21 से 23 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया था।

जमाली को इस बैठक में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर की ओर से आमंत्रित किया गया था।

भारत ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा के पार किए गए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ में आतंकवादियों के सात ‘लांच पैड्स’ को निशाना बनाने की घोषण की, जिसमें 35-40 आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान ने हालांकि इससे इनकार करते हुए कहा कि भारत की ओर से संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए सिर्फ गोलीबारी की गई, जिसमें उसके दो जवानों की जान चली गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493