अक्रा, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। नाइजीरिया के लिए 2.02 अरब डॉलर की आय के साथ भारत कच्चे तेल का सबसे बड़ा बाजार बन कर उभरा है। इस साल की तीसरी तिमाही में नाइजीरिया के कुल कच्चा तेल निर्यात में भारत का 17.5 फीसदी योगदान रहा। यह जानकारी नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिसिटक्स (एनबीएस) ने दी है।
भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि 2014-15 में भारत ने 13.53 अरब डॉलर और 2013-14 में 13.96 अरब डॉलर मूल्य के कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का आयात किया।
उच्चायोग के मुताबिक, “भारत और नाइजीरिया का द्विपक्षीय व्यापार 2014-15 में 16.36 अरब डॉलर और इससे एक साल पहले 16.98 अरब डॉलर का रहा।”
उच्चायोग ने यह भी कहा कि 2007-08 से 2014-15 के बीच नाइजीरिया को भारत से होने वाला निर्यात 1.08 अरब डॉलर से बढ़कर 2.68 अरब डॉलर हो गया है।
एनबीएस के मुताबिक, नाइजीरिया के अन्य प्रमुख कच्चा तेल निर्यात गंतव्यों में भारत के बाद नीदरलैंड दूसरे स्थान पर और स्पेन तीसरे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath