भारत नागरिक उड्डयन क्षेत्र में पोलैंड के साथ सहयोग पर सहमत

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारत नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में सहयोग के लिए पोलैंड के साथ एक समझौता करने के लिए सहमत हो गया है।

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारत नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में सहयोग के लिए पोलैंड के साथ एक समझौता करने के लिए सहमत हो गया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को यह निर्णय लिया जिसमें भारत और पोलैंड के बीच ‘नागरिक उड्डयन सहयोग के प्रचार’ के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी गई।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “दोनों देशों की सहमति के बाद एमओयू पर दोनों देशों की ओर से हस्ताक्षर किया जाएगा। यह एमओयू पांच साल की अवधि के लिए होगा।”

बयान में कहा गया, “एमओयू का उद्देश्य नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में सहयोग के पारस्परिक लाभ को भारत में क्षेत्रीय एयर कनेक्टिविटी स्थापित करने और सुधारने में विशेष महत्व रखने की पहचान करना है।”

बयान के मुताबिक, एमओयू का मुख्य फोकस क्षेत्र “किसी भी कानूनी और प्रक्रियात्मक मुद्दों की समीक्षा करके नागरिक उड्डयन बाजार का समर्थन करना है जो भारत और पोलैंड के बीच सहयोग को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493