भारत, नीदरलैंड में 3 समझौतों पर हस्ताक्षर

द हेग, 27 जून (आईएएनएस)। भारत तथा नीदरलैंड ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डच प्रधानमंत्री मार्क रुट के बीच यहां बैठक के बाद जल समझौते को लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) सहित तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, “भारत तथा नीदरलैंड ने सांस्कृतिक सहयोग तथा जल सहयोग पर एमओयू तथा सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था में संशोधन को लेकर समझौता किया।”

मोदी तीन देशों की यात्रा के तीसरे तथा अंतिम पड़ाव के तहत दिन में यहां पहुंचे। इससे पहले उन्होंने पुर्तगाल तथा अमेरिका की यात्रा की।

भारत तथा नीदरलैंड अपने कूटनीतिक संबंधों की इस साल 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493