भारत ने जीता एशियन नेशंस कप चेस टीम चैम्पियनशिप का खिताब

चेन्नई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने अबूधाबी में एशियन नेशंस कप चेस टीम चैम्पियनशिप के फाइनल राउंड में वियतनाम को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

भारत ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। ग्रैंडमास्टर एस.पी.सेथुरमन और के. शशिकिरन ने दूसरे और चौथे बोर्ड में जीत हासिल की, जबकि बी.अधीबन और विदित संतोष गुजराती ने पहले और तीसरे बोर्ड में ड्ऱॉ खेला।

एआईसीएफ ने बयान में कहा, “भारत ने 17 अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया। पूर्व विजेता चीन 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।”

नौ राउंड की इस चैम्पियनशिप में कजाकस्तान ने तीसरा और ईरान ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

भारत ने तीसरी बार इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। उसने 2005 में ईरान के इस्फहान में और 2009 में कोलकाता में खिताब पर कब्जा जमाया था। चीन ने इन दोनों प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लिया था।

बयान में कहा गया, “चीन के ऊपर यह जीत हमें लंबे समय तक याद रहेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493