भारत ने नेपाल के भ्रष्टाचार-रोधी निकाय को 35 वाहन दिए

काठमांडू, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय अधिकारियों ने गुरुवार को नेपाल के भ्रष्टाचार-रोधी निकाय को 35 वाहन उपहार में सौंपा। यह निकाय प्राधिकार के दुरुपयोग की जांच के लिए आयोग (सीआईएए) है।

सीआईएए मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में नेपाल में भारत के राजदूत रणजीत राए ने आयोग को 3 करोड़ 30 लाख नेपाली रुपये के वाहन भेंट में सौंपे।

35 वाहनों में पांच सेडांस, 15 दोहरे दरवाजे वाले पिकअप और 15 सपोर्ट यूटिलिटी वाहन शामिल हैं।

राजदूत राय ने कहा कि वाहनों से सीआईएए की वहनीय क्षमता में वृद्धि होगी, गतिशीलता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के राष्ट्रीय लक्ष्य में ये वाहन योगदान देगें।

नेपाल के चहुंमुखी विकास के लिए पारदर्शिता के महत्व और बेहतर सुशासन को रेखांकित करते हुए राय ने जोर दिया कि भ्रष्टाचार को निर्मूल करने के लिए संपूर्ण समुदाय को हाथ मिलाने की जरूरत है।

भारत ने इससे पहले 2013 में होने वाले चुनाव के दौरान विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और नेपाल के चुनाव आयोग को 846 वाहन उपहार में दिए थे।

भारत सरकार द्वारा कई मिनी बसें, मोटरबाइक, स्कूटर (लेडीज) भेंट में दिए गए थे।

भारत सरकार ने नेपाल को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 1994 से एंबुलेंस और बसें भेंट में दिए हैं।

अभी तक नेपाल को 462 एंबुलेंस और 90 बसें विभिन्न सरकार और गैर सरकारी संगठनों को दिया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493