भारत ने नेपाल सेना को 7 घोड़े भेंट में दिए

काठमांडू, 29 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के दौरे पर आए भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को नेपाल सेना को सात घोड़े भेंट में दिए।

समाचार पत्र द हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, जनरल रावत ने एक स्टैलियन लाइट नस्ल का घोड़ा, दो घोड़ी, दो गिल्ड्स और दो डंकी स्टैलियन नेपाली सेना के जनरल राजेंद्र छेत्री को भेंट में दिए।

जनरल रावत नेपाल की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

रावत ने बुधवार को नेपाल सेना के मुख्यालय में जनरल छेत्री से मुलाकात भी की।

नेपाल सेना के जनसंपर्क निदेशालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

जनरल रावत ने सेना पवेलियन में बीर स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। इसी स्थान पर नेपाल सेना ने उन्हें तोपों की सलामी दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493