भारत पर बेहतरीन फिल्में केवल विदेशी बना रहे : अनुपम

टोरंटो, 11 सितंबर (आईएएनएस)। अनुभवी बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इस बात से हैरान हैं कि भारत पर महान फिल्में केवल विदेशी ही बना रहे हैं।

सितंबर 2008 में हुए आतंकवादी हमलों पर आधारित ऑस्ट्रेलियाई निर्देशक एंथनी मारस की पहली फीचर फिल्म ‘होटल मुंबई’ के टोरंटो में प्रीमियर पर खेर ने कहा, “यह काफी रोचक है कि फिल्म ‘गांधी’ भी किसी विदेशी ने बनाई थी और अब ‘होटल मुंबई’ भी एक विदेशी ने बनाई है। धन्यवाद, एंथनी यह फिल्म बनाने के लिए। यह फिल्म उन सभी को समर्पित एक श्रद्धांजलि हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खो दिया।”

इस संवाददाता सम्मेलन में अनुपम ने खुलासा किया कि ‘होटल मुंबई’ उनके करियर की 501वीं फिल्म है।

यह फिल्म 7 सितंबर को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493