भारत पहुंचेगी रग्बी विश्व कप ट्रॉफी

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। वेब एलिस कप के नाम से प्रसिद्ध रग्बी विश्व कप की ट्रॉफी 2019 में होने वाले टूर्नामेंट से पहले वर्ल्ड टूर के दौरान भारत आएगी। यह ट्रॉफी कुल 18 देशों को दौरा करेगी।

जापान में अगले वर्ष हाने वाले टूर्नामेंट से पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रग्बी का उत्सव बनाने के लिए ट्रॉफी नई दिल्ली, मंबई और भुवनेश्वर का दौरा करेगी। पहली बार कोई एशियाई देश विश्व कप की मेजबानी कर रहा है।

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर अगले सप्ताह वेब एलिस कप का स्वागत करेंगे। टूर के आठवां चरण में फिलीपींस में होगा इसके बाद ट्रॉफी भारत आएगी।

पिछले वर्ष शुरू हुए इस टूर के तहत ट्रॉफी इंग्लैंड, उरुग्वे, स्पेन, फिजी, हांगकांग और चीन का दौरा का चुकी है और ट्रॉफी पहली बार भारत की बारी है।

भारत के बाद ट्रॉफी नेपाल, मलेशिया, पाकिस्तान, ब्राजील और चिली भी यात्रा करेगी।

भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के महासचिव महेश मथाई ने एक बयान में कहा, “हमें गर्व है और हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि भारत को उन 18 देशों में चुना गया जहां रग्बी विश्व कप 2019 की ट्रॉफी पहुंचेगी। यह उत्साहजनक है कि विश्व रग्बी ने भारत में इस खूबसूरत खेल के विकास के लिए रग्बी इंडिया के प्रयासों को पहचाना और स्वीकार किया।”

मथाई ने कहा, “2019 में पहली बार विश्व कप एशियाई मिट्टी पर खेला जाएगा और हम इस रोमांचक टूर्नामेंट से पहले रग्बी के उत्सव का हिस्सा बनकर खुश हैं।”

रग्बी विश्व कप 2019 में जापान में 20 सितंबर से दो नवंबर के बीच खेला जाएगा जिसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ 20 टीमें हिस्सा लेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493