भारत पूल-ए में पोलैंड, घाना, थाईलैंड के साथ

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में सात से 15 मार्च के बीच आयोजित होने वाले एफआईएच वल्र्ड लीग राउंड-2 टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम को पोलैंड, घाना और थाईलैंड के साथ पूल-ए में रखा गया है।

पूल-बी में मलेशिया, रूस, कजाकिस्तान और सिंगापुर की टीमें होंगी।

टूर्नामेंट की विजेता टीम वर्ल्ड लीग राउंड 3 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। रियो में 2016 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्वालीफाई करने के लिहाज से यह आखिरी चरण होगा।

भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत पहले दिन घाना के खिलाफ मैच से करेगा।

हॉकी इंडिया (एचआई) के प्रधान सचिव मुश्ताक अहमद ने कहा, “एक और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन करना हमारे लिए सम्मान की बात है। हम इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493