ढाका, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बोर्ड ने भारत और बांग्लादेश के बीच फरवरी में खेले जाने वाले एक टेस्ट मैच की तारीख को एक दिन आगे बढ़ा दिया है।
हालांकि, इस टेस्ट मैच से पहले दोनों टीमों के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा।
वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ ने वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बांग्लादेश और इंडिया-ए टीम के बीच यह अभ्यास मैच तीन फरवरी से हैदराबाद में शुरू होगा।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, “यह टेस्ट मैच पहले आठ फरवरी (बुधवार) से शुरू होना था, लेकिन हमने सोचा कि इसे गुरुवार से शुरू करना सही रहेगा। इस कारण टेस्ट मैच को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी भीड़ भी जमा रहेगी।”
बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड दौरे से 26 जनवरी को लौटेगी और फिर थोड़े समय के आराम के बाद एक फरवरी को मुस्ताफिकुर रहीम की टीम भारत के लिए रवाना होगी।
भारतीय टीम के साथ नौ फरवरी को खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश की टीम हैदराबाद में इंडिया-ए टीम के साथ तीन फरवरी से तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।
बांग्लादेश ने भारत दौरे के लिए 30 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारत ने 2004, 2007, 2010 और 2015 में टेस्ट श्रृंखला के लिए बांग्लादेश का दौरा किया था।
dharmpath.com dharmpath