भारत में अपने नागरिक की हिरासत से अवगत है चीन

बीजिंग, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में म्यांमार सीमा के पास अपने नागरिक को हिरासत में लिए जाने की घटना से अवगत है और इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

बीजिंग, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में म्यांमार सीमा के पास अपने नागरिक को हिरासत में लिए जाने की घटना से अवगत है और इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

जासूस होने के संदेह में एक चीनी नागरिक को मणिपुर के तेंगनौपल जिले में म्यांमार की सीमा से लगे मोरेह के पास कथित रूप से हिरासत में लिया गया है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने आईएएनएस को बताया कि भारत स्थित चीनी दूतावास ने “भारतीय पक्ष से प्रासंगिक जानकारी से अवगत कराने का आग्रह किया है।”

संदिग्ध की पहचान किन मिन शिव शियांग (55) के रूप में हुई है और उसके पास से चीनी, वियतनामी और म्यांमार के दस्तावेज और विदेशी मुद्रा बरामद हुए हैं।

उसके पास से पेन ड्राइव और कंपास भी बरामद हुआ है।

हुआ ने कहा कि चीन के विदेश मंत्रालय व राजनयिक और काउसंलर मिशन ने स्थानीय वास्तविकताओं के संदर्भ में एक प्रासंगिक नोटिस जारी किया है, ताकि विदेशी चीनी नागरिकों और संस्थानों के हितों की रक्षा हो सके।

भारत स्थित चीनी दूतावास ने गुरुवार को अपने नागरिकों से स्थानीय कानून का सम्मान करने और विदेशी नागरिकों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं जाने का आग्रह किया।

एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय कानून तोड़ने के आरोप में कई चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया, जुर्माना लगाया गया, उन पर मुकदमा चलाया गया और यहां तक कि जेल में भी रखा गया।

दूतावास ने कहा कि हालांकि, वह अपने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, लेकिन वह उनके द्वारा किए गए अपराधों को क्षमा नहीं करेगा या अपराध करने पर उनकी ढाल नहीं बनेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493