भारत में अप्रैल में रिलीज होगी ड्वेन जॉनसन की ‘रैम्पेज’

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। ड्वेन जॉनसन की एक्शन एडवेंचर ‘रैम्पेज’ भारत में 30 अप्रैल को जारी होगी।

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। ड्वेन जॉनसन की एक्शन एडवेंचर ‘रैम्पेज’ भारत में 30 अप्रैल को जारी होगी।

एक बयान के मुताबिक, वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में जारी होगी।

वर्ष 1980 की इसी नाम की वीडियो गेम पर आधारित फिल्म एक गोरिल्ला (जेसन लिलीज), एक मगरमच्छ और एक भेड़िये पर आधारित है, जो शहर में आतंक मचाते हैं। ड्वेन प्राइमेटोलॉजिस्ट डेविस ओकोय की भूमिका में हैं, जो एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो उसे रोक सकता है।

ब्रैड पेटन द्वारा निर्देशित फिल्म में नाओमी हैरिस, मालिन अकर्मन, जेक लैसी, जो मंगैनियेलो, जेफरी डीन मॉर्गन, पी. जे. बायर्न, मार्ले शेल्टन, जैक क्वेड, मैट जेराल्ड और जेसन लिलीज जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज दी है।

वेबसाइट ‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘रैम्पेज’ अमेरिका में 20 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन ‘एवेंजर्स : इंफिनिटी वार’ की रिलीज को देखते हुए इसकी तारीख को करीब एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है।

‘एवेंजर्स : इंफिनिटी वार’ 27 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493