भारत में ‘एम.एस. धौनी..’ की पहले दिन की कमाई 20 करोड़ रुपये के पार

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। नीरज पांडे निर्देशित फिल्म ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ ने भारत में रिलीज होने के बाद पहले ही दिन 21.3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।

यह फिल्म भारत के एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर आधारित है। इसे उत्तर प्रदेश में करमुक्त कर दिया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म के निर्माताओं की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह फिल्म बिना किसी त्योहारी सीजन के रिलीज होनी वाली और बायोपिक शैली की फिल्मों में भी पहले दिन कमाई के लिहाज से सबसे आगे रही।

बॉलीवुड फिल्म व्यापार के समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट किया, “धौनी की बायोपिक ने पहले दिन काफी जबरदस्त शुरुआत की। यह इस साल रिलीज हुई फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। इसने शुक्रवार को 21.30 करोड़ रुपये कमाए।”

आदर्श ने यह भी कहा कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई अधिक बेहतर हो सकती है।

नीरज निर्देशित फिल्म में धौनी के किरदार में नजर आए सुशांत के अभिनय को काफी सराहा गया है।

धौनी चूंकि झारखंड से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए फिल्म को वहां भी करमुक्त कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493