भारत में पहले रिलीज होगी ‘एक्सएक्सएक्स..’ : दीपिका

मुंबई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ दुनिया में कहीं भी रिलीज होने से पहले भारत में 14 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।

दीपिका ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि ‘एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ पहले भारत में रिलीज होगी। दुनिया में कहीं भी रिलीज होने से पहले। 14 जनवरी।”

आगामी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में दीपिका सेरेना अंगर की भूमिका में नजर आएंगी। इसमें हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल प्रमुख भूमिका में हैं।

डीजे क्रूसो द्वारा निर्देशित ‘एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ वर्ष 2002 की फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स’ और 2005 की फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स : स्टेट ऑफ यूनियन’ का अगला भाग है।

फिल्म में रूबी रोज, सैमुअल एल जैक्सन, डॉनी येन और टोनी जा जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493