भारत में फूल्स डे पर उड़ेगा बीबर का ‘मजाक’

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। इस बार पहली अप्रैल यानी फूल्स डे पर भारतीय टीवी पर गायक जस्टिन बीबर की खिल्ली उड़ाई जाएगी। केविन हार्ट की मेजबानी वाले एक कार्यक्रम में हॉलीवुड की कई हस्तियां बीबर का मजाक उड़ाती दिखेंगी।

बीबर का ‘मजाक’ उड़ाने वाला यह शो अमेरिका में प्रसारित होने के 24 घंटों के अंदर भारत में एक अप्रैल को कॉमेडी सेंट्रल चैनल पर प्रसारित होगा।

इस कार्यक्रम में कॉमेडियन हेनिबल बुरेस, अभिनेता क्रिस डेलिया, रैपर स्नूप डोग, अभिनेत्री नताशा लेगेरो, रैपर ल्यूडेक्रिस, टीवी हस्ती शेक्विल ओनिल, निर्देशक जेफेरी रॉस और लेखिका मार्था स्टीवर्ट जैसी हस्तियां बीबर का मजाक उड़ाती दिखेंगी।

उल्लेखनीय है कि भारत में कुछ समय पहले ‘ऑल इंडिया बकचोद’ (एआईबी) द्वारा बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह को लेकर किए गए कथित अमर्यादित ‘मजाक’ को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस कार्यक्रम में मौजूद कई सिनेहस्तियों पर पुलिस थाने में मामले भी दर्ज कराए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493