भारत में मई में रिलीज होगी ‘बिग गेम’

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। सैम्युएल एल.जैक्सन अभिनीत ‘बिग गेम’ 22 मई को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह अमेरिका से एक महीने पहले भारत में प्रदर्शित हो रही है।

फिल्म में ऑस्कर के लिए नामित किए गए अभिनेता को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में दिखाया गया है।

‘बिग गेम’ की कहानी राष्ट्रपति के जी-8 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जाने से संबंधित है। ्नरास्ते में एयर फोर्स वन का विमान आतंकवादियों द्वारा गिरा दिया जाता है, जिसमें जैक्सन सवार रहते हैं और इस हमले में जैक्सन यूरोप के निर्जन स्थान में फंस जाते हैं। उनकी बचाव में एक 13 वर्षीय लड़का ओन्नी टॉमिला आता है।

चूहे-बिल्ली के खतरनाक खेल में फंसे चुके दोनों अपनी जिंदगी बचाने के लिए एक अद्भूत रात बिताते हैं।

जलमारी हेलैंडर निर्देशित ‘बिग गेम’ 2014 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हुई, जहां इसे समीक्षकों की सराहना मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493