भारत में ‘माइल 22’ अब 24 अगस्त को रिलीज होगी (लीड-1)

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता मार्क वालबर्ग अभिनीत फिल्म ‘माइल 22’ भारत में अब 24 अगस्त को रिलीज होगी।

एक बयान में कहा गया कि ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म ‘लॉन सर्वाइवर’ के बाद वालबर्ग और पीटर बर्ग की साथ में यह चौथी फिल्म है। भारत में इसे पीवीआर पिक्चर्स द्वारा रिलीज किया जाएगा।

इससे पहले जारी बयान में फिल्म के 17 अगस्त को रिलीज होने की बात कही गई थी।

ग्राहम रोलैंड और ली कार्पेटर द्वारा लिखी गई ‘माइल 22’ की कहानी एक अमेरिकी खुफिया अधिकारी के बारे में है।

फिल्म में अभिनेत्री रोंडा राउजी, इंडोनेशियाई मार्शल आर्टिस्ट इको उवैस, अभिनेता जॉन मालकोविच और अभिनेत्री लॉरेन कोहेन भी हैं। कोलम्बिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंतोस ने भी फिल्म के एक्शन दृश्यों में से एक की शूटिंग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493