भारत में मार्च में रिलीज होगा ‘द स्ट्रेंजर्स’ का सीक्वल

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘द स्ट्रेंजर्स : प्रे एट नाइट’ भारत में 16 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में क्रिस्टीना हेंडरिक्स और मार्टिन हेंडरसन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

एक बयान के मुताबिक, यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई ‘द स्ट्रेंजर्स’ का सीक्वल है और इसे भारत में पीवीआर पिक्च र्स द्वारा पेश किया जा रहा है।

फिल्म का निर्देशन जोहान्स रॉबर्ट्स ने किया है और इसकी पटकथा ब्रायन बर्टिनो और बेन केटाई ने लिखी है।

‘द स्ट्रेंजर्स : प्रे एट नाइट’ में बैली मैडीसन और लुईस पुलमैन भी हैं।

यह एक हॉरर फिल्म है। फिल्म एक परिवार की सड़क यात्रा के इर्द गिर्द घूमती है, जो उस समय एक खतरनाक मोड़ ले लेती है, जब वे एक वीरान मोबाइल होम पार्क में अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ रहने के लिए पहुंचते हैं।

वहां मास्क पहने तीन मनोरोगी उन पर हमला कर देते हैं। फिल्म परिवार की इस खतरे से खुद को बचाने की कोशिश की कहानी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493