भारत में ‘लंडन हैस फॉलेन’ 4 मार्च को रिलीज होगी

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता गेरार्ड बटलर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ्न’लंडन हैस फॉलेन’ भारत में 4 मार्च को रिलीज होगी।

यह साल 2013 की फिल्म ‘ओलिंपस हैस फॉलेन’ का सीक्वल है। यह फिल्म ब्रिटिश प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के वक्त लंदन पर हुए हमलों के आसपास घूमती है, जिसमें प्रधानमंत्री का विचित्र परिस्थितियों में निधन हो गया था।

बटलर इस फिल्म में एक अत्यंत संसाधनयुक्त अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट के रूप में नजर आएंगे।

एक बयान के मुताबिक, इस फिल्म का वितरण पूरे भारत में पैनोरमा स्टूडियोज और नीके फिल्म फार्म करेगी।

इस फिल्म में एरॉन इककार्ट और मार्गन फ्रीमैन भी केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं। इसका निर्देशन बबाक नाजफी ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493