भारत में संपत्ति खरीदना चाहते हैं यूएई के एनआरआई

अबूधाबी, 29 मई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले लगभग 80 फीसदी प्रवासी भारतीय (एनआरआई) भारत में अपार्टमेंट लेने के इच्छुक हैं। एक सर्वे में बताया कि गया कि जगह खरीदने के लिए ये एनआरआई मुंबई और बेंगलुरू को तरजीह दे रहे हैं।

साप्ताहिक पत्रिका ‘अरेबियन बिजिनेस’ ने ऑनलाइन बताया कि सर्वे में 79 फीसदी खरीदारों ने भारत में जमीन, बंगले या व्यावसायिक संपत्ति की अपेक्षा अपार्टमेंट खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। 72 फीसदी एनआरआई आने वाले छह महीनों में भारत में संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं।

सर्वे करने वाली कंपनी सुमांसा एक्जीबिशंस के अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने बताया, “भारत वापस आने वाले प्रवासी भारतीयों में बेंगलुरू के लोगों का क्रेज बहुत है। बहुत से एनआरआई इस शहर में अपना घर बनवाने के इच्छुक हैं।”

जायसवाल ने बताया, “प्रवासी भारतीयों को इस शहर में काफी दिलचस्पी है। यहां तक कि जिनके पास यहां आने का बहाना भी नहीं है, वे भी यहां रियल इस्टेट में निवेश करने के इच्छुक हैं। प्रौद्योगिकी संबंधी और प्रशिक्षित लोगों मे यह शहर लोकप्रिय है।”

बेंगलुरू और मुंबई के बाद एनआरआई संपत्ति निवेशकों ने चेन्नई, पुणे, कोच्चि, दिल्ली, हैदराबाद, नवी मुंबई, गोवा और अहमदाबाद का भी नाम लिया।

सर्वे में बताया गया कि 67 फीसदी खरीददार 31-50 साल की आयुवर्ग के थे।

भारतीय दूतावास के आंकड़ों के मुताबिक, यूएई में लगभग 26 लाख प्रवासी भारतीय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493