मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। लंदन के डीजे मुमडांस अगले महीने मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू में अपने एशियाई दौरे के तहत प्रस्तुति देंगे।
यहां जारी एक बयान के मुताबिक, डीजे मुमडांस वाइल्ड सिटी के वैरियस आर्टिस्ट्स के हिस्से के रूप में 21 सितंबर को मुंबई पहुंचेंगे, 22 सितंबर को नई दिल्ली और 23 सितंबर को वह बेंगलुरू के लिए रवाना होंगे।
वैरियस आर्टिस्ट्स एक ऐसी श्रृंखला है, जो आधुनिक संगीत के सर्वाधिक कल्पनाशील और मूल डीजे और निर्माताओं को भारतीय दर्शकों के समक्ष पेश करेगी।
भारत से पहले वह नौ सितंबर को मनीला, 14 सितंबर को बीजिंग, 15 सितंबर को सियोल, 16 सितंबर को शंघाई और 17 सितंबर को टोक्यो में अपनी प्रस्तुति के जलवे बिखेरेंगे।
डीजे मुमडांस वर्ष 2015 में मैग्नेटिक फील्ड्स के लिए भारत आए थे।
dharmpath.com dharmpath