भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ (लीड-1)

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर अभिनीत रोमांटिक फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ 19 मई को भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।

एनएच स्टूडियोज ने मोहित सूरी निर्देशित फिल्म के वितरण अधिकार हासिल किए हैं।

फिल्म मशहूर लेखक चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।

कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया था कि फिल्म को 1600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि एक नए बयान में कहा गया है कि फिल्म को 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।

एनएच स्टूडियोज के प्रबंध निदेशक श्रेयांस हीरावत ने एक बयान में कहा, “हम ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए बालाजी मोशन पिक्च र्स के साथ अपनी सहभागिता पर बेहद खुश हैं। हम इसे 2500 स्क्रीन्स पर पेश करने जा रहे हैं।”

अर्जुन फिल्म में माधव झा और श्रद्धा इसमें रिया सोमानी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म दिल्ली, पटना और न्यूयॉर्क की तीन भिन्न पृष्ठभूमियों पर फिल्माई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493