भारत में 27 मई को रिलीज होगी ‘द नाइस गाइज’

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी फिल्म ‘द नाइस गाइज’ की भारत में रिलीज की तारीख तय हो गई है। यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 27 मई को रिलीज होगी।

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी फिल्म ‘द नाइस गाइज’ की भारत में रिलीज की तारीख तय हो गई है। यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 27 मई को रिलीज होगी।

इस फिल्म का निर्देशन शेन ब्लैक ने किया है। जिसमें रसेल क्रो और रयान गोसलिंग का मुख्य किरदार है।

फिल्म की कहानी 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक जासूस ओलांद मार्च (रयान), जैक्सन हीली (रसेल) के साथ मिलकर एक लापता महिला के रहस्य को सुलझाता है, जिसका संबंध एक मशहूर पॉर्न स्टार की मौत से है।

इस फिल्म को 69वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी दिखाया जाएगा।

भारत में इस फिल्म का वितरण पीवीआर पिक्चर्स कंपनी करेगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493