नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की विज्ञान आधारित एडवेंचर फिल्म ‘रेडी प्लेयर वन’ भारत में 30 मार्च को रिलीज होगी।
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की विज्ञान आधारित एडवेंचर फिल्म ‘रेडी प्लेयर वन’ भारत में 30 मार्च को रिलीज होगी।
एक बयान में कहा गया है कि वार्नर ब्रदर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म अर्नेस्ट क्लाइन की इसी नाम की लोकप्रिय पुस्तक पर आधारित है।
फिल्म में ऑस्कर विजेता मार्क राइलेंस के साथ टाई शेरिडन, ओलिविया कुक, बेन मेंडेलशन व टी. जे. मिलर ने भूमिकाएं निभाई हैं।
dharmpath.com dharmpath