भारत सुदीरमन कप से बाहर

डोंगुआन (चीन), 13 मई (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन टीम दक्षिण कोरिया के हाथों 1-4 से हारकर बुधवार को वर्ल्ड मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप सुदीरमन कप से बाहर हो गई।

भारत की ओर से सायना नेहवाल महिला एकल वर्ग में जीत हासिल करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रहीं जबकि अन्य चार वर्गो में सभी भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।

भारत को इससे पहले मलेशिया से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप-1डी में शीर्ष स्थान पर कायम मलेशिया और दक्षिण कोरिया क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493