भारत से अपना उपग्रह प्रक्षेपित करेगा इंडोनेशिया

जकार्ता, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया अपने एक उपग्रह को भारत से छोड़ेगा। उपग्रह को 27 सितंबर को प्रक्षेपित किया जाएगा। यह उपग्रह इंडोनेशिया ने स्वदेश में बनाया है।

जकार्ता, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया अपने एक उपग्रह को भारत से छोड़ेगा। उपग्रह को 27 सितंबर को प्रक्षेपित किया जाएगा। यह उपग्रह इंडोनेशिया ने स्वदेश में बनाया है।

जकार्ता पोस्ट की रपट के मुताबिक एलएपीएएन ए2/ओरारी उपग्रह पूरी तरह से इंडोनेशिया के राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष संस्थान (एलएपीएएन) में बनाया गया है। यह एलएपीएएन ए1/टबसैट की श्रृंखला का है जिसे 2007 में भारत से प्रक्षेपित किया गया था।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने गुरुवार को समारोह में कहा, “आज मैं आधिकारिक रूप से एलएपीएएन ए2/ओरारी उपग्रह को भेज रहा हूं।”

उपग्रह शुक्रवार को जहाज से भारत के लिए रवाना होगा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।

यह उपग्रह जमीन के इस्तेमाल, जहाजों के संचालन, सामुद्रिक संपदा और मत्स्य अन्वेषण की निगरानी में मददगार होगा। इसमें एक ऐसा रिपोर्टिग सिस्टम है जो बाढ़, समुद्र के जल स्तर में बदलाव तथा लोगों के बड़े पैमाने पर आने-जाने की आपात स्थिति में संदेश भेजेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493