भारत से 76 श्रीलंकाई तमिलों की होगी वतन वापसी

कोलंबो, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत में रह रहे 76 श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों को संयुक्त राष्ट्र के एक स्वैच्छिक स्वदेश वापसी कार्यक्रम के तहत वापस श्रीलंका भेजा जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि इन सभी शरणार्थियों को दो समूहों में 29 सितम्बर को लाया जाएगा।

जेल सुधार, पुनर्वास व हिंदू धार्मिक मामलों के मंत्री डी. एम. स्वामीनाथन की संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के साथ इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए चर्चा हुई थी। उन्होंने प्रति व्यक्ति सामान भत्ता में भी वृद्धि की है।

मंत्रालय के सचिव वी. सिवागननसोथी ने कहा कि ये शरणार्थी जाफना, वावुनिया, मन्नार, मुल्लैतिवु, त्रिंकोमाली में लौटेंगे।

उन्होंने कहा कि शरणार्थियों को मंत्रालय के आवास कार्यक्रम के तहत मकान मुहैया कराए जाएंगे।

हजारों श्रीलंकाई तमिलों ने वर्ष 1983 में श्रीलंका में जातीय संघर्ष के फैलने के बाद भारत में शरण ले ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493